Class 7 Hindi Chapter 11 नीलकंठ प्रश्न 1. मोर-मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए? उत्तर- मोर की गरदन नीली थी, इसलिए उसका नाम नीलकंठ रखा गया जबकि मोरनी मोर के साथ-साथ रहती थी अतः उसका नाम राधा रखा गया। प्रश्न 2. जाली के बड़े घर में पहुँचने पर मोर के बच्चों का किस प्रकार स्वागत हुआ? उत्तर- मोर के शावकों को जब जाली के बड़े घर में पहुँचाया गया तो दोनों का स्वागत ऐसे किया गया जैसे नव वधू के आगमन पर किया जाता था। लक्का कबूतर नाचना छोड़ उनके चारों ओर घूम-घूमकर गुटरगूं-गुटरगूं करने लगा, बड़े खरगोश गंभीर भाव से कतार में बैठकर उन्हें देखने लगे। छोटे खरगोश उनके आसपास उछल-कूद मचाने लगे। तोते एक आँख बंद करके उन्हें देखने लगते हैं। प्रश्न 3. लेखिका को नीलकंठ की कौन-कौन सी चेष्टाएँ बहुत भाती थीं? उत्तर नीलकंठ देखने में बहुत सुंदर था वैसे तो उसकी हर चेष्टा ही अपने आप में आकर्षक थी लेकिन महादेवी को निम्न चेष्टाएँ अत्यधिक भाती थीं। 1. गर्दन ऊँची करके देखना। 2. विशेष भंगिमा के साथ गर्दन नीची कर दाना चुगना। 3. पानी पीना। 4. गर्दन को टेढ़ी करके शब्द सुनना। 5. मेघों की गर्जन ताल पर उसका इंद्रधनु...
CBSE Classes 6–8 | NCERT Solutions | Important Questions-Answer | Notes | Worksheets | MCQs | All Subjects