Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

Class 9 Geography भूगोल पाठ 4- जलवायु

Geography  भूगोल  पाठ 4-   जलवायु ज्ञात कीजिए 1. राजस्थान में घरों की दीवार मोटी तथा छत चपटी क्यों होती है ? उत्तर राजस्थान के घरों की दीवार मोटी इसलिए होती हैं ताकि वे गर्मी को घर के अंदर आने से रोकें वहीं चपटी छत रेगिस्तानी इलाके में होने वाली हल्की बारिश को संरक्षित रखने के लिए होते हैं। 2. तराई क्षेत्र तथा गोवा एवं मैंगलोर में ढाल वाली छतें क्यों होतीं हैं ? उत्तर चूँकि तराई क्षेत्र तथा गोवा   एवं   मैंगलोर में ज्यादा वर्षा होती है इसलिए यहाँ ढाल वाली छतें होतीं है ताकि वर्षा का पानी जल्दी इन छतों से बह जाए। 3. असम में प्रायः कुछ घर बाँस के खम्बों ( Stilt) पर क्यों बने होते हैं ? उत्तर बाढ़ और जंगली जानवरों के खतरे से बचने के लिए असम में प्रायः कुछ घर बाँस के खम्बों पर बने होते हैं। ज्ञात कीजिए 1. विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटिबंधीय भागों में स्थित महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर क्यों स्थित है ? उत्तर विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटि...