NCERT Solutions for Class 8 SST Chapter 2 Reshaping India’s Political Map भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण
Page No 21
Question 1:
How did foreign invasions and
the rise of new dynasties reshape
India’s political boundaries
during this period?
इस कालखंड में विदेशी आक्रमणों एवं नए राजवंशों के उदय ने भारत की राजनीतिक सीमाओं को किस प्रकार नया आकार दिया?
Answer
Foreign invasions and the rise of new dynasties brought major changes to India's political map. The decline of old kingdoms and the establishment of the Delhi Sultanate and later the Mughal Empire led to the formation of large empires. At the same time, many regional kingdoms such as the Vijayanagara Empire, the Rajputs, the Ahoms, and the Marathas became powerful. As kingdoms expanded, declined, or merged, India's political boundaries changed repeatedly, creating a new political map.
विदेशी आक्रमणों तथा नए राजवंशों के उदय से भारत के राजनीतिक मानचित्र में बड़े परिवर्तन हुए। पुराने राज्यों के पतन के बाद दिल्ली सल्तनत और बाद में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई, जिससे बड़े-बड़े साम्राज्य बने। इसी समय विजयनगर साम्राज्य, राजपूत, अहोम तथा मराठा जैसे अनेक क्षेत्रीय राज्य भी शक्तिशाली बने। राज्यों के विस्तार, पतन और विलय के कारण भारत की राजनीतिक सीमाएँ बार-बार बदलीं और एक नया राजनीतिक मानचित्र विकसित हुआ.
Question 2:
How did Indian society respond
to invasions? How did India’s
economy adapt during times of
political instability?
भारतीय समाज ने विदेशी आक्रमणों का सामना किस प्रकार किया? राजनैतिक अस्थिरता के वातावरण में भारतीय अर्थव्यवस्था ने किस प्रकार सामंजस्य स्थापित किया?
Answer
Indian society responded to foreign invasions by preserving its cultural traditions while also accepting new ideas and influences. Different communities interacted with each other, leading to cultural exchange in language, art, architecture, and religion. Despite political instability, agriculture, trade, and handicrafts continued to support the economy. Merchants used different trade routes, local markets remained active, and economic activities adapted to changing political conditions.
भारतीय समाज ने विदेशी आक्रमणों का सामना अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए किया तथा नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लिया। विभिन्न समुदायों के बीच भाषा, कला, स्थापत्य और संस्कृति का आदान-प्रदान हुआ। राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद कृषि, व्यापार और हस्तशिल्प अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार बने रहे। व्यापारियों ने नए व्यापार मार्ग अपनाए, स्थानीय बाज़ार सक्रिय रहे और बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार आर्थिक गतिविधियाँ चलती रहीं।
Question 3:
What impact did this period have
on the lives of the people?
इस कालखंड ने लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer
This period brought both challenges and opportunities to the lives of the people. Frequent wars and changes in rulers caused insecurity and hardship in some regions. At the same time, new towns grew, trade expanded, and crafts developed. Different cultures interacted with one another, leading to progress in art, architecture, language, literature, and religious traditions. Thus, this period greatly influenced India's social, cultural, and economic life.
इस कालखंड का लोगों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ा। लगातार युद्धों और शासकों के परिवर्तन के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को असुरक्षा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नए नगरों का विकास हुआ, व्यापार और शिल्प को बढ़ावा मिला। विभिन्न संस्कृतियों के संपर्क से कला, स्थापत्य, भाषा, साहित्य तथा धार्मिक परंपराओं का विकास हुआ। इस प्रकार, इस कालखंड ने भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया।
Comments
Post a Comment