NCERT Solution for Class 8 SST Civics Chapter 5 Understanding Marginalisation

NCERT Solution for Class 8 SST Civics Chapter 5 Understanding Marginalisation हाशियाकरण की समझ 

प्रश्न 1. ‘हाशियाकरण’ शब्द सेआप क्या समझतेहैं? अपनेशब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर:
हाशियाकरण
(1) हाशियाकरण का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को किनारे या हाशिये पर ढकेल देना।
(2) हाशियाकरण वाला व्यक्ति या समुदाय समाज की मुख्यधारा में नहीं रहता है।
(3) हाशियाकृत लोग या समुदाय गरीब, कमजोर होते हैं तथा इनको हीन दृष्टि से देखा जाता है।

प्रश्न 2. आदिवासी लगातार हाशियेपर क्यों खिसकतेजा रहे हैं? दो कारण बताइए।
उत्तर:
आदिवासियों के हाशियाकरण का कारण :
(1) आदिवासियों की जमीन को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए बार-बार छीना गया है। 
(2) आदिवासी समुदाय आजीविका और भोजन के अपने मुख्य स्रोत से वंचित हो गए हैं। वे गरीबी और लाचारी के जाल में फँस गए हैं।

प्रश्न 3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्णमानतेहैं? इसका एक कारण बताइए।
उत्तर:
कारण
(1) अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के वर्चस्व से बचाने के लिए।

प्रश्न 4. अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वालेहिस्सेको दोबारा पढ़िए। अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
‘अल्पसंख्यक’ शब्द से तात्पर्य कुल जनसंख्या में किसी समुदाय की बहुत छोटी संख्या से है। 

प्रश्न 5. आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर तर्क पेश कीजिए।
उत्तर:
मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है क्योंकि
(1) मुसलमानों में मूलभूत सुविधाएँ; जैसे-पक्के घर, बिजली तथा पाइप का पानी आदि प्राप्त परिवारों की संख्या बहुत ही कम है।
(2) मुसलमानों में साक्षरता दर प्रतिशत अन्य धार्मिक समुदायों की तुलना में काफी कम है।

BrightWay Coaching Academy


Comments