Class 7 भूगोल पाठ - 6 मानव पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है।
उत्तर:
दक्षिणी अमेरिका।
(ख) अमेजन बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते हैं?
उत्तर:
अमेजन बेसिन के लोग मुख्यतः टेपियोका, अनन्नास एवं शकरकंद उगाते हैं।
(ग) अमेजन के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर:
अमेजन के वर्षावन में टूकन, गुंजन पक्षी, रंगीन पक्षति वाले पक्षी एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी पाये जाते हैं।
(घ) गंगा नदी के तट पर कौनसे प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर:
इलाहाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना एवं कोलकाता जैसे प्रमुख शहर गंगा नदी के तट पर स्थित हैं।
(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर:
एक सींग वाला गैंडा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।
प्रश्न 2.
सही (√) उत्तर चिन्हित कीजिए-
(क) टूकन क्या है?
(i) पक्षी (ii) पशु (iii) फसलें
उत्तर:
(i) पक्षी
(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन (ii) अफ्रीका (iii) अमेजन
उत्तर:
(iii) अमेजन
(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) ऑरेन्ज (ii) हुगली (iii) भागीरथी
उत्तर:
(ii) हुगली
(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार हैं?
(i) शंकुधारी वृक्ष (ii) पर्णपाती वृक्ष (iii) क्षुप
उत्तर:
(i) शंकुधारी वृक्ष
(च) बंगाल टाइगर कहाँ मिलते हैं?
(i) पर्वतों में (ii) डेल्टा में (iii) अमेजन में
उत्तर:
(ii) डेल्टा में
प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
उत्तर:
प्रश्न 4.
कारण बताइए-
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर:
(क) वर्षा वनों के लुप्त होने के कारण-विकास की गतिविधियों के कारण वर्षावनों का अनियंत्रित कटाव हो रहा है। इसके फलस्वरूप वर्षावन तेजी से लुप्त हो रहे हैं।
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होने के कारण हैं-
इन मैदानों में पर्याप्त मात्रा में वर्षा का होना,
उपजाऊ मिट्टी,
श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा
उचित तापमान।
Comments
Post a Comment