Skip to main content

Posts

Class 9 History इतिहास पाठ 2 यूरोप में समाजवाद एवं रुसी क्रांति

  Class 9th: पाठ 2 यूरोप में समाजवाद एवं रुसी क्रांति इतिहास 1. रूस के सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक हालात 1905 से पहले कैसे थे ? उत्तर (1)   ग्रामीण क्षेत्रों में समाज मजदूरों , अभिजात वर्ग और चर्च के बीच बँटा   हुआ था। अभिजात वर्ग व   चर्च के सदस्यों के पास विशाल भूमिखंड थे। शहरों में समाज मालिकों और नौकरों में विभाजित था। श्रमिक अपने-अपने कौशलों के अनुसार समूहों में बँटे हुए थे। महिला श्रमिक कुल श्रमिक संख्या का 31 प्रतिशत थे। (2)   ग्रामीण क्षेत्रों में 85 प्रतिशत जनसंख्या कृषि-संबंधी कार्यों से जुड़ी हुई थी। इसमें से अधिकतर श्रमिक या छोटे किसान थे। शहरों में कारखानों के मजदूरों को बहुत कम तनख्वाहें दी जाती थीं। उनकी आय उनके सामाजिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए पर्याप्त न थी। श्रमिक लगातार 12-15 घंटे कार्य करते रहते थे। कारखानों से प्राप्त लाभ पूर्ण रूप से मालिकों की संपत्ति होता था। (3)   मजदरों , भूमिहीन किसानों व महिलाओं को राष्ट्र की शासन प्रक्रिया में भाग लेने का कोई अधिकार नहा था। शासन सत्ता केवल ...