NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए—
(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
- चरण
- वंशी
- हिमालय
- सिंधु
उत्तर
सिंधु
(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से—
- भारत की प्रशंसा की गई है।
- भारत के महापुरूषों की जय की गई है।
- भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
- भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।
उत्तर
भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर
मैंने इस उत्तर को चुना क्योंकि "मातृभूमि" कविता में भारत की प्राकृतिक सुंदरता और उसकी महिमा को सराहा गया है।
मिलकर करें मिलान
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
1. → 10
2. → 4
3. → 6
4. → 8
5. → 3
6. → 5
7. → 2
8. → 9
9. → 7
10. → 1
सोच-विचार के लिए
(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
1. कोयल कहाँ रहती है?
उत्तर
कोयल अमराइयों (आम के बगीचों) में रहती है।
2. तन-मन कौन सँवारती है?
उत्तर
बहती मलय पवन (दक्षिणी भारत से साने वाली सुगन्धित हवा) हमारा तन-मन सँवारती है।
3. झरने कहाँ से झरते हैं?
उत्तर
झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
4. श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर
श्रीकृष्ण ने मधुर बाँसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया और गीता का संदेश भी दिया।
5. गौतम ने किसका यश बढ़ाया ?
उत्तर
गौतम ने भारत का यश बढ़ाया पूरे संसार को अहिंसा दया और करुणा का संदेश दिया। प्राणी जगत में सभी से प्रेम करो, संदेश दिया।
(ख) “नदियाँ लहर रही हैं
पग पग छहर रही हैं”
‘लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश
‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए-
- कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
उत्तर
नदियों के किनारों पर नदी में तेज लहर आने पर जल दूर-दूर तक फैल जाता है और नदी तेज़ वेग में हिलोरे लेकर आगे बढ़ती है। - किसका पानी लहर रहा है?
उत्तर
गंगा, यमुना और त्रिवेणी (गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम स्थल) में पानी हिलोरे लेकर उमंग, जोश एवं मस्ती से आगे बढ़ता है।
Comments
Post a Comment