NCERT Solutions for Class 8 History Chapter 1

NCERT Solutions for Class 8 History Chapter 1

पाठ−1 कैसे, कब और कहाँ

1. सही और गलत बताएँ-

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुस्‍लि‍म, ईसाईए तीन काल खंडों में बाँट दिया था।
(ख) सरकारी दस्तावेज़ों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।
(ग) अंग्रेज़ों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्त्वपूर्ण होते हैं।

उत्तर−   
(क) 
सही

(ख) गलत

(ग) सही

2.     जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह कालखंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?

उत्तर− सन् 1817 में स्कॉलैंड के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन विशाल खण्डों में ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया" नामक किताब लिखी। इस किताब में मिल ने भारत के इतिहास को हिन्दूमुस्लिम और ब्रिटिश तीन कालखंड में बाँटा गया था। जेम्स मिल के द्वारा इस प्रकार तीन कालखंड में भारतीय इतिहास को बाँटने से दिखने वाली मुख्य समस्याएँ निम्नलिखित हैं:-

1. भारतीय इतिहास काल का विभाजन साम्प्रदायिक आधार पर किया गया था।

2. यह कालखण्ड विभाजन औपनिवेशिक विचारधारा पर आधारित था।

3. इस काल विभाजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीयों को अलग-अलग पहचान देकर फुट डालना था।

3.     अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?

उत्तर− अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को निम्नलिखित प्रकार से सुरक्षित रखा था:
(1) सभी शासकीय संस्थानों में अभिलेख कक्ष बनवाए।
(2) तहसील के दफ्तर, कलेक्टरेट, कमिश्नर के दफ्तर, प्रांतीय सचिवालय, कचहरी-सभी के लिए। अपने अपने रिकार्ड रूम् बनाए।
(3) महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए अभिलेखागार  और संग्रहालय जैसे संस्थान भी बनवाए।


4.   इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?

उत्तर− इतिहासकार पुराने अखबारों से जो सूचनाएँ प्राप्त करते हैं वे तत्कालीन घटनाओं का सही चित्रण प्रस्तुत करती हैं। जबकि तत्कालीन पुलिस रिपोर्ट्स में तत्कालीन शासन के पक्ष में सूचनाओं को प्रभावित कर दर्ज किया जाता रहा है।

Comments