NCERT Solutions for Geography Class 8 Chapter 1 Resources संसाधन
NCERT Solutions for Geography Class 8 Chapter 1 Resources संसाधन |
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों है?
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर:
(i) प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।
(ii) संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग कारण और उन्हे नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि मनुष्य की योग्यताए ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।
(iv) संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है।
2. सही उत्तर पर निशान लगाइए।
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर
(ग) मात्रा
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की ओषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन
उत्तर
(क) कैंसर उपचार की ओषधियाँ
(iii) कथन पूरा कीजिए:
अनवीकरणीय संसाधन ____ होते है।
(क) सीमित भंडार वाले
(ख) मनुष्य द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर
(क) सीमित भंडार वाले
Comments
Post a Comment